सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गोनियाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का लगाया आरोप, उच्च स्तरीय जांच की करी मांग…

मसूरी में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गोनियाल ने मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से जयादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा 2009 से और अब तक अपनी कुल संपत्ति 9 करोड़ की दिखाई गई है जबकि इससे कई अधिक संपत्ति उनके और उनके खास के नाम पर अर्जित है। उन्होंने बताया कि सैन्य धाम के निर्माण में भी कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी के द्यद्वाराप अधिकारियों के साथ बडे भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। जिसका वह जल्द सबूतो के के साथ खुलासा करेंगे। मनीष गोनियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देखकर करोड़ों रुपए की संपत्ति को अर्जित कर दिया है। उन्होंने बताया कि कई सम्मपति अपने परिवार जनों के ही नाम की कर दी गई है। मसूरी विधानसभा और आसपास उन्होंने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की गई है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि एक मीडिया कर्मी के आय से जयादा संपत्ति अर्जित करने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह चार बार की विधायक और दो बार के कैबिनेट मंत्री है जिससे इसके बाद उनके पास संपत्ति आई है। उन्होंने कहा कि 2009 से अब तक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की तनख्वाह 36 लाख के आसपास बैठती है परंतु आज वह स्वयं चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे में बता रहे हैं कि उनके पास 9 करोड़ की संपत्ति है परंतु इससे कई अधिक संपत्ति उनके पास है जिसकी शिकायत उनके द्वारा आयकर विभाग में भी की गई है। वहीं जल्द वह इस पूरे मामले को लेकर उच्च न्यायालय का भी दरवाजा भी खटखटाना जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा सैन्य धाम निर्माण को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं परंतु सैन्य धाम के निर्माण और सैन्य धाम की भूमि को लेकर कई बड़े घोटाले किए गए हैं जिसका जल्द वह सबूत के साथ खुलासा करेंगे।

One thought on “सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गोनियाल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का लगाया आरोप, उच्च स्तरीय जांच की करी मांग…

  1. If you are reading this message, That means my marketing is working. I can make your ad message reach 5 million sites in the same manner for just $50. It’s the most affordable way to market your business or services. Contact me by email virgo.t3@gmail.com or skype me at live:.cid.dbb061d1dcb9127a

    P.S: Speical Offer – ONLY for 24 hours – 10 Million Sites for the same money $50

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *